फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF jawan shoots himself dead at Delhi Metro station

Delhi: नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 02:42 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Apr 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
CISF jawan shoots himself dead at Delhi Metro station
demo pic

विज्ञापन

पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सिपाही ने अपने सर्विस हथियार इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सांवरे किशोर (38) के रूप में हुई है। सिपाही के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसकी वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार वालों और साथियों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है।

मृतक सांवरे किशोर मूलत: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ नरेला स्थित सरकारी आवास में रहते थे। 2014 में बतौर सिपाही सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। जनवरी 2022 से उनकी तैनाती मेट्रो में थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब सात बजे नांगलोई मेट्रो स्टेशन पुलिस को पश्चिम विहार पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर तैनात एक सीआईएसएफ के जवान की खुदकुशी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। पुलिस परिवारवालों से पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि सिपाही ने किस वजह से परेशान होकर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed