{"_id":"5da005968ebc3e93aa1932c9","slug":"cisf-arrested-accused-of-sexual-harassment-from-indira-gandhi-airport-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, पुलिस को सौंपा
Fri, 11 Oct 2019 10:01 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दुष्कर्म के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मलेशिया भागने की फिराक में था।
उसके खिलाफ एक युवती ने निहाल विहार थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। निहाल विहार थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 9 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि दुष्कर्म का एक आरोपी अमित सैनी विदेश भागने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी का हुलिया भी बताया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों को इस सूचना से अवगत कराया गया। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सर्विलांस टीम को टर्मिनल तीन के चेक इन एरिया में पुलिस के बताए हुलिये जैसा युवक नजर आया। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में उसके आरोपी अमित सैनी होने की पुष्टि हुई। आरोपी कुआलालंपुर भागने की कोशिश कर रहा था। उसका मलेशिया एयरलाइंस में टिकट था।