फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child died due to electric shock in Delhi

गली में खेलने निकला था कैफ:  बारिश के बाद बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आकर मौत मासूम की मौत

Wed, 24 Apr 2024 06:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

दिल्ली के द्वारका में करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। आंधी और बारिश के बाद बीएसईएस के खंभे में करंट उतर आया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लापवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Child died due to electric shock in Delhi
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

द्वारका जिला के छावला स्थित खैरा गांव में मंगलवार शाम बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कैफ मोहम्मद (12) के रूप में हुई है। दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में आई आंधी और बारिश के बाद बीएसईएस के खंभे में करंट उतर आया था।

विज्ञापन


बारिश के बाद मासूम अपने घर से गली में खेलने के लिए निकला। इस बीच जैसे ही उसने खंभे को छुआ, उसे जोरदार करंट लग गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद परिजन फौरन मासूम को लेकर राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लापवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि जांच के बाद हादसे के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक कैफ मोहम्मद अपने परिवार के साथ खैरा गांव, छावला में रहता था। इसके परिवार में पिता जमाल खान, मां और दो बड़े भाई हैं। कैफ पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। इसके पिता मकान बनाने की ठेकेदारी करते हैं। मंगलवार शाम आई आधी और बारिश के बाद कैफ घर से खेलने निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में घर से करीब 50 मीटर दूर बिजली का खंभा है। वहां पहुंचकर जैसे ही कैफ ने खंभे को छुआ अचानक उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर गया। पड़ोसियों ने घर जाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके परिवार उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद कैफ मोहम्मद के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि हादसा बीएसईएस की लापरवाही की वजह से हुआ है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed