Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child death at Mayur Vihar school: Medical board constituted; post-mortem of student to be conducted today.

मयूर विहार स्कूल में मासूम की मौत का मामला: एक दिन बाद हुआ मेडिकल बोर्ड का गठन, आज होगा छात्रा का पोस्टमार्टम

Fri, 06 Nov 2026 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 02:58 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
child death at Mayur Vihar school: Medical board constituted; post-mortem of student to be conducted today.
प्रतीकात्मक

विस्तार

मयूर विहार फेज-2 स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजन जीटीबी अस्पताल से लेकर थाने के चक्कर काटते रहे। दरअसल छात्रा का पीएम करने के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को औपचारिकताएं पूरी न हो पाने के कारण छात्रा का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल मासूम का शव लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुरक्षित रखा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों पता चल पाएगा।
विज्ञापन


छात्रा के चाचा का आरोप है कि पुलिस की ओर से सुबह से ही पीएम के लिए प्रयास किए जाते तो शायद बृहस्पतिवार को सारी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम हो जाता। परिजनों के मुताबिक छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम के माता-पिता ने तो बेटी की मौत के बाद एक अन्न भी नहीं खाया। मां की तबीयत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि सभी काम बृहस्पतिवार को हो जाते तो माता-पिता व बाकी परिजनों को थोड़ा सब्र आ जाता। अब अगले 24 घंटे के लिए बात चली गई है। छात्रा के घर पर दूर से आने वाले रिश्तेदार रुके हुए हैं। रिश्तेदार और बाकी परिजन माता-पिता को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रा की मां का बीपी काफी बढ़ा हुआ चल रहा है।


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार का कहना है कि छात्रा की मौत की जांच जारी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा बाकी तमाम सबूत जुटाए गए हैं। पीएम रिपोर्ट में भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाकी परिवार ने स्कूल प्रशासन पर जो आरोप लगाए हैं, उसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed