{"_id":"5beb700cbdec2269424c1541","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-instructions-pwd-to-repair-all-roads-till-december-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ऑडिट में सड़कों पर गड्ढे मिले तो नपेंगे अफसर, मुख्यमंत्री ने दिया पीडब्ल्यूडी को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ऑडिट में सड़कों पर गड्ढे मिले तो नपेंगे अफसर, मुख्यमंत्री ने दिया पीडब्ल्यूडी को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार राजधानी की सड़कों का पब्लिक ऑडिट कराने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश भी जारी कर दिया है।
टूटी सड़कों पर नाराजगी जताते हुए केजरीवाल ने विभाग को चेतावनी दी है कि 15 दिसंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए। इसके अगले दिन आम दिल्लीवासी सड़कों का ऑडिट करेंगे। इस दौरान अगर सड़क कहीं टूटी मिली तो सीधे संबंधित इलाके का इंजीनियर जिम्मेदार होगा।
पीडब्ल्यूडी के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि सड़कों के रखरखाव व मरम्मत के लिण् हर साल बजट आवंटित किया जाता है। लेकिन कई बार उसका उचित तरीके से इस्तेमाल नहीं होता। केजरीवाल ने इसे गलत बताया है।
साथ ही विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि 15 दिसंबर तक दिल्ली की सभी सड़कों की मरम्मत करवा दें। किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं होना चाहिए। इसका शपथपत्र भी सरकार को देना होगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी तरह के निर्देश स्थानीय स्तर तक काम करने वाले विभागीय इंजीनियर को दिए जा रहे हैं। सभी इंजीनियर अपने-अपने इलाके की सड़कों की मरम्मत कर उसका खुद ही प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि 15 दिसंबर तक यह काम पूरा कर लेना है। अधिकारी बताते हैं कि अगले दिन 16 दिसंबर रविवार को स्थानीय विधायक की अगुवाई में आम लोगों का समूह बनाया जाएगा।
हर समूह अपने-अपने इलाके की सड़कों का निरीक्षण करेगा। इस दौरान अगर किसी इलाके की सड़कें टूटी मिली तो इसकी सीधी जिम्मेदारी निजी तौर पर इलाके के इंजीनियर की होगी। लापरवाही मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।