फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal again attacked modi government for his Singapore tour

मैं अपराधी तो हूं नहीं: केजरीवाल बोले- सिंगापुर जाने से क्यों रोका जा रहा, इस दौरे से देश का दुनिया में बढ़ेगा गौरव

Tue, 19 Jul 2022 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 09:03 AM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह कोई अपराधी तो हैं नहीं। एक प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। इस देश के आजाद नागरिक हैं। फिर, उनको सिंगापुर जाने से क्यों रोका जा रहा है, यह समझ से बाहर है? 

विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal again attacked modi government for his Singapore tour
पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सिंगापुर दौरे को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने अभी तक केंद्र से इजाजत न मिल पाने को पूरी तरह सियासी बताया है। साथ ही कहा है कि उनके सिंगापुर दौरे से विदेशों में देश का नाम बढ़ेगा। केजरीवाल की सलाह है कि पार्टीबाजी छोड़ सबको एकजुट होकर देश की तरक्की की बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, सिंगापुर में हो जा रहे सम्मेलन में दुनिया भर के बड़े-बड़े नेता आएंगे। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो क्रांति हुई है और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में जो तरक्की हुई है, उस दिल्ली मॉडल के बारे में वहां पर प्रस्तुत करने के लिए सिंगापुर की सरकार ने विशेष तौर पर बुलाया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता दिल्ली मॉडल के बारे में सुनेंगे। इससे देश का गौरव बढ़ेगा और इससे देश का नाम होगा। दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस दौरान केजरीवाल ने उन विदेशी प्रतिनिधियों के नाम गिनाए, जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल का पहले दौरा किया है।

विज्ञापन

एकजुट होकर देश की तरक्की की बात करनी चाहिए
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, उनके सिंगापुर जाने को लेकर राजनीति हो रही है। इसके अलावा और कोई दूसरी वजह नजर नहीं आ रही है। वैधानिक तौर पर कोई कारण नजर है। ऐसा तो है नहीं कि कोर्ट ने बाहर जाने पर रोक लगा रखी है। एक आम नागरिक भी तो देश से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र है। तो फिर चुना हुआ मुख्यमंत्री क्यों नहीं जा सकता है। केजरीवाल ने कहा कि पार्टीबाजी वाली राजनीति छोड़कर एकजुट होकर देश की तरक्की की बात करनी चाहिए।

उम्मीद करता हूं कि देश को सही और अच्छा राष्ट्रपति मिलेगा
राष्ट्रपति चुनाव के दिल्ली विधानसभा में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के अगले नए राष्ट्रपति को चुनने का आज चुनाव है। सभी मतदाता एमपी और विधायक वोट डाल रहे हैं। मैंने भी अभी अपना वोट डाला है। मैं उम्मीद करता हूं कि देश को सही और अच्छा राष्ट्रपति मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed