फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath see dirt on the pier raging faithful, protesting.

छठ घाट पर गंदगी देख भड़के श्रद्धालु, नारेबाजी

Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chhath see dirt on the pier raging faithful, protesting.
हिंडन छठ घाट पर नगर निगम की तैयारियों से नाखुश लोगों ने रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध किया। लोगों ने नगर आयुुक्त को घाट पर झाडू़ लगाने से रोक दिया।
विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह फोटो खिंचवाने के लिए निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं। जबकि उनकी तरफ से बेहतर उपाय नहीं किए जाते हैं। पूजा के लिए अभी तक हिंडन में पानी भी नहीं छोड़ा गया है। लोगों को विरोध देखकर नगर आयुक्त लौट गए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे नगर आयुक्त अब्दुल समद हिंडन घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने घाट पर सफाई के लिए झाडू़ लगानी शुरू की तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि घाट पर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह के इंतजाम नगर निगम की तरफ से नहीं किए गए हैं।

कई सप्ताह से घाटों पर व्यवस्था बेहतर करने के लिए मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक कदम नहीं उठाया गया है। पूजा के लिए हिंडन में अभी तक साफ पानी भी नहीं छोड़ा गया है।

पानी नहीं होगा तो लोग पूजा कैसे करेंगे। अधिकारी काम करने की बजाए फोटो खिंचवाने के लिए  निरीक्षण करने आते हैं, जिसके बाद नगर आयुक्त वहां से लौट गए।

विरोध की सूचना पर  रास्ते से लौटे डीएम
गाजियाबाद के डीएम को भी छठ घाट का सर्वे करना था। वह हिंडन घाट पहुंचने वाले थे, लेकिन विरोध की सूचना मिलने के बाद वह घाट पर नहीं आए। प्रशासन की तरफ एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल पहुंचीं।

लोगों ने उनका विरोध किया, लेकिन उन्होंने समझाकर शांत कराया। इसी दौरान एसपी सिटी डा. अजयपाल भी पहुंच गए। लोगों ने घाट पर गंदगी, पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था की शिकायत की है।


एडीएम सिटी ने नगर निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हिंडन नदी में पानी की मांग पर एडीएम सिटी ने कहा कि सिंचाई विभाग से पानी छोडने के लिए कहा गया है। जल्द ही हिंडन नदी में पानी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed