फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhath puja samaroh will held from 5 to 7 november in faridabad

5 से 7 नवंबर तक होगा छठ पूजा समारोह, अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश

Sat, 29 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
chhath puja samaroh will held from 5 to 7 november in faridabad
chhath

फरीदाबाद में आगामी 5 से 7 नंवबर तक छठ पूजा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से घाटों की तैयारियां सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि आगरा कैनाल, यमुना नदी के विभिन्न घाटों, सेक्टर-3 का नया पुल, खेड़ी पुल एवं पल्ला पुल के पास पूर्वांचल वासियों द्वारा पूजा और स्नान का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। इस बात के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम स्नान घाटों पर जरूरी उपाय करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्यालय की एफआरए शाखा को इन मौकों पर बोट, तैराक व गोताखोर आदि का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि छठ पर्व के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ  से एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका दूरभाष नवम्बर 0129-2227937 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर निगम ओल्ड जोन के संयुक्तायुक्त महाबीर प्रसाद को डीसीपी सेंट्रल सहित फरीदाबाद सेंट्रल थाना क्षेत्र में, नगर निगम एनआईटी जोन के संयुक्तायुक्त भारत भूषण गोगिया को डीसीपी एनआईटी सहित थाना एनआईटी क्षेत्र में, रोडवेज महाप्रबंधक रीगन कुमार को डीसीपी बल्लबगढ़ सहित उपमंडल बल्लबगढ़ क्षेत्र में तथा तहसीलदार नरेश कुमार को डीसीपी ट्रैफिक सहित सेक्टर.20 के ट्रैफिक थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed