{"_id":"65c16e86315fa3fd270d5b20","slug":"cheating-on-the-pretext-of-sending-a-person-to-portugal-with-a-fake-visa-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फर्जी वीजा से पुर्तगाल भेजने का झांसा दे ठगी, पुलिस ने जालसाज को पंजाब से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फर्जी वीजा से पुर्तगाल भेजने का झांसा दे ठगी, पुलिस ने जालसाज को पंजाब से किया गिरफ्तार
Tue, 06 Feb 2024 04:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी वीजा के जरिए पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चुहानके खुर्द बरनाला पंजाब निवासी मंगू सिंह के रूप में हुई है। पिछले साल सितंबर माह में दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री के पकड़े जाने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पिछले साल सात सितंबर को गांव चमियारी गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला रेशम सिंह अल्माटी से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की तो पासपोर्ट के एक पन्ने पर गोंद लगा हुआ मिला। शक होने पर यात्री से पूछताछ की गई। उसने बताया कि पन्ने पर रूस का नकली वीजा चिपका हुआ था, जिसे उसने हटा दिया था। पासपोर्ट के साथ छेड़छाड़ का पता चलने पर यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन