फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandra Grahan 2025 Timing in Delhi, Noida, Gurugram Sutak Kaal For Lunar Eclipse Blood Moon Visibility

Chandra Grahan 2025: आज आसमान में दिखेगा रक्तिम चंद्र, आसानी से देख सकेंगे 'रेड मून'; नोट कर लें ये समय

Sun, 07 Sep 2025 10:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Sep 2025 10:17 AM IST
सार

Chandra Grahan Kab Lagega Delhi :विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। शहरी रोशनी से दूर जाएं तो दृश्य और भी स्पष्ट दिखाई देगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Timing in Delhi, Noida, Gurugram Sutak Kaal For Lunar Eclipse Blood Moon Visibility
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रविवार को एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। 7-8 सितंबर की मध्यरात्रि को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे खगोल विज्ञान में ब्लड मून भी कहा जाता है। यह नजारा नोएडा के लोग खुले आसमान में आसानी से देख सकेंगे।

विज्ञापन


भारतीय समयानुसार ग्रहण का पेनुम्ब्रल चरण 8:58 बजे से शुरु होगा। रात 9:57 बजे से आंशिक ग्रहण की शुरुआत होगी। रात 11 बजे से 12:22 बजे तक पूर्ण ग्रहण लगेगा। पूरा ग्रहण करीब पांच घंटे तक चलेगा और रात 2:25 पर समाप्त होगा।
विज्ञापन


नोएडा में साफ मौसम रहने की संभावना है, ऐसे में लोग सेक्टरों के पार्कों, ओपन ग्राउंड या घरों की छत से आसानी से ग्रहण देख सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। शहरी रोशनी से दूर जाएं तो दृश्य और भी स्पष्ट दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के साथ ही सूतक काल लागू होता है, जो ग्रहण से नौ घंटे पहले से शुरु होकर समाप्ति तक रहता है। इस दौरान मंदिरों के द्वार बंद रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठानों से परहेज किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।


कई शिक्षण संस्थानों और खगोल विज्ञान क्लबों ने ग्रहण अवलोकन के लिए कार्यक्रम तैयार किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खगोलीय घटना छात्रों और विज्ञान प्रेमियों के लिए सीखने का अनोखा अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed