{"_id":"6904db3fe6f49ebeb204b51c","slug":"chaitanyananda-saraswati-s-judicial-custody-extended-by-14-days-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chaitanyananda Case: चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, जमानत पर सात नवंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitanyananda Case: चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, जमानत पर सात नवंबर को होगी सुनवाई
Fri, 31 Oct 2025 09:23 PM IST
अनुज कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:23 PM IST
सार
दिल्ली की कोर्ट ने छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 नवंबर तक बढ़ा दी है। वहीं जमानत याचिका पर अगले महीने सात नवंबर को सुनवाई होगी। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में आगरा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
चैतन्यानंद सरस्वती (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को कथित छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब उनकी हिरासत 14 नवंबर तक रहेगी। वहीं जमानत अर्जी पर सुनवाई सात नवंबर को होगी। बाबा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) अनिमेश कुमार ने शुक्रवार को सरस्वती को अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी पिछली हिरासत की अवधि समाप्त होने पर नई तारीख तय की गई। दिल्ली पुलिस ने 27 अक्टूबर को जमानत याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए और समय मांगा था।
विज्ञापन
आगरा से गया था पकड़ा
क्राइम ब्रांच ने 27 सितंबर की रात आगरा के एक होटल से चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दिल्ली के एक निजी प्रबंधन संस्थान के पूर्व चेयरमैन रहते हुए उसने 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। प्राथमिकी के अनुसार, वह छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में बुलाता था और उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीसीटीवी एप के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर निगरानी भी रखता था।