फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CEO violation of Code of Conduct violates in delhi

आचार संहिता उल्लंघन पर सीईओ ने कसा शिकंजा

Sat, 16 Mar 2019 04:25 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
CEO violation of Code of Conduct violates in delhi
आचार संहिता लगने के बाद होर्डिंग्स हटाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में पोस्टर, होर्डिंग और बैनर के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनदेखी के मामले में एक्साइज एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित सीआरपीसी के तहत मामले दर्ज किए जाने लगे हैं। उधर, बगैर पूर्वसूचना गुपचुप बैठक करने और नियमों का पालन नहीं करने पर आप व भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसके तहत एक्साइज एक्ट के तहत 137 मामले, सीआरपीसी और दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 7721 सहित आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्र में डीडीआर दर्ज की गई हैं। कार्रवाई के दौरान 49 असलहे और 71 गोलियां भी बरामद की गई हैं। चुनाव के दौरान शराब या असलाह का इस्तेमाल रोकने के लिए सीईओ कार्यालय की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों से तस्करी का खतरा बरकरार है, जिसपर सीईओ की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ कार्यालय की ओर से आम आदमी पार्टी की 13 मार्च को बगैर अनुमति बैठक और इस दौरान घोषणा पत्र जलाने के मामले में आईपी एस्टेट थाना में शिकायत दर्ज की गई है। उधर, संसद मार्ग पर भाजपा की भी बगैर अनुमति लिए हुई बैठक की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर, छानबीन की जा रही है। राघव चड्ढा की ओर से दी गई शिकायत पर सीईओ ने कहा कि आचार संहिता के नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी पार्टी, कार्यकर्ता या व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed