DUSIB: अनियमितता बरतने पर दो अफसर निलंबित, सात को नोटिस, बोर्ड के ऑपरेशन 'क्लीन अप' से सकते में कर्मचारी
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के सीईओ के. महेश ने अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कदम उठाए हैं। जिसमें बोर्ड के दो अफसर निलंबित किए हैं और सात के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में ऑपरेशन क्लीन अप जारी है। अनियमितता के आरोप में मंगलवार को इसके दो अफसर निलंबित किए गए और सात के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड के सीईओ के. महेश ने इन अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कदम उठाए हैं।
बोर्ड ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पी. सारस्वत को निलंबित किया है। उन पर पार्किंग स्थल में अनियमितता और हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप है। कर्मवीर सिंह बनाम डीयूएसआईबी मामले में दिनांक 21 फरवरी 2022 को हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। लेकिन मार्च 2022 से अब तक राजाजी गार्डन स्थित पार्किंग स्थल पर कब्जा वापस लेने में पी. सारस्वत विफल रहे। इस दौरान उक्त पार्किंग स्थल पर अवैध संचालन होता रहा। इसके कारण विभाग को राजस्व का नुकसान हुआ है।
निलंबित किये गए दूसरे अधिकारी सुरेंद्र सिंह एडी हैं। उन पर अनाधिकृत तौर पर गैरहाजिर रहने का आरोप है। वह 30 मई 2022 से लगातार जान बूझकर अनुपस्थित रहे। बोर्ड प्रशासन द्वारा जारी नोटिस का भी उन्होंने समुचित जवाब नहीं दिया। इनके अलावा जहांगीरपुरी, नंदनगरी व गोकुलपुरी के विभिन्न पार्किंग स्थलों से जुड़ी अनियमितता को लेकर सात अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।