फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Center gave 50 thousand antigen kits to Delhi government

केंद्र ने दिल्ली सरकार को दीं 50 हजार एंटीजन किट, अब जांच में आएगी तेजी

Thu, 18 Jun 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Center gave 50 thousand antigen kits to Delhi government
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के दो दिन बाद देश की राजधानी दिल्ली को 50 हजार एंटीजन किट्स उपलब्ध हो चुकी हैं। इसके जरिए दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच को और रफ्तार दी जा सकेगी। हर जिले से रोजाना एक एक हजार सैंपल लेकर जांच की जाएगी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन और अस्पतालों में इन किट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन


हालांकि इन किट्स के जरिए 15 से 30 मिनट में पॉजिटिव रिजल्ट मिलने पर उक्त मरीज को ट्रू पॉजिटिव मानते हुए दोबारा आरटी पीसीआर जांच नहीं की जाएगी। लेकिन अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो दोबारा जांच के लिए मरीज की आरटी पीसीआर जांच कराई जाएगी। जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार से एंटीजन किट्स के जरिए जांच शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन के हर पोलिंग बूथ पर जांच की योजना है। चूंकि आरटी पीसीआर जांच में दो से तीन घंटे का वक्त लगता है। ऐसे में एंटीजन किट्स के जरिए बड़े स्तर पर जांच करने में सरकार को मदद मिल सकेगी। बीते मंगलवार रात दिल्ली के हालातों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को एलजी अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ केंद्रीय स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई है जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। इस बैठक में जांच का दायरा बढ़ाने और कंटेनमेंट जोन पर सक्रियता और तेज करने संबंधी अहम फैसले भी लिए गए हैं। 

सरकारी और प्राइवेट लैब को भी जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांकि कुछ प्राइवेट लैब का कहना है कि उनकी रोजाना 100 सैंपल जांच करने की क्षमता है लेकिन सरकार 300 सैंपल की प्रतिदिन जांच करने पर जोर दे रही है। मशीन और स्टाफ की संख्या को देखते हुए इतने कम समय में इसे बढ़ाना मुमकिन नहीं है। जानकारी के अनुसार लैब को लंबित सैंपल की जांच जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी कहा है। 

बीते रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक के बाद जानकारी दी गई थी 20 जून तक दिल्ली में रोजाना 17 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच होगी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 924 लैब में कोरोना वायरस की जांच चल रही है जिनमें से दिल्ली में 43 लैब शामिल हैं। इनमें 18 सरकारी और 25 प्राइवेट लैब हैं। 


18 सरकारी में से दिल्ली सरकार के अधीन पांच लैब हैं। फिलहाल दिल्ली में 10 लाख की आबादी पर 15367 लोगों की कोरोना जांच हो रही है जिनमें से 2255 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले तीन दिन में रोजाना सात हजार के औसत से कोरोना सैंपल की जांच हो रही है। इससे पहले यह आंकड़ा औसतन चार से पांच हजार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed