फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   census 2021 pilot surveys starts proper survey to commence from 10 september

2021 की जनगणना के लिए पायलट सर्वे शुरू, 10 सितंबर से होगी शुरुआत

Thu, 08 Aug 2019 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 08 Aug 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
census 2021 pilot surveys starts proper survey to commence from 10 september
- फोटो : Census India

2021 की जनगणना के लिए गिनती का काम 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुताबिक टीम ने इस दिशा में पायलट सर्वे की शुरुआत घुम्मनहेड़ा (ग्रामीण) जबकि और शहरी क्षेत्र के केशोपुर वार्ड से कर दी है। इसके तहत घरों से प्रारंभिक सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं ताकि जनगणना में इनका इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन

 
सर्वे के दौरान घरों की सूची और लोगों की गणना  शामिल है।  घरों की सूची बनाने के लिए घुमनहेड़ा वार्ड में 10 जबकि केशोपुर वार्ड में 65 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक अध्यापक अपने वार्ड में 100- 150 घरों में संपर्क कर घर के स्वामित्व की स्थिति अपना/किराए पर, निर्माण की स्थिति, पेयजल, शौचालय और ड्रेनेज के प्रावधान, रसोई में इस्तेमाल किए जा रहे ईंधन, संपर्क के लिए मोबाइल लैंडलाइन नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन


जनगणना के लिए बनाई गई 34 सवालों की सूची 
घरों से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए 34 सवालों की सूची बनाई गई है। घरों की सूची बनाने का काम 12 अगस्त से तीन सितंबर तक किया जाएगा। सूची बनाने का काम संपन्न होने के बाद 2021 की जनगणना के लिए लोगों की गिनती का काम 10 से शुरू होकर 30 सितंबर 2019 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक तरीके के साथ-साथ एप का भी इस्तेमाल
नोडल अधिकारी ने बताया कि घरों की सूची बनाने का काम कागजों पर लिखने के साथ साथ मोबाइल एप के जरिये भी किया जा रहा है।  पायलट सर्वे के दौरान दोनों तरीके अपनाने के बाद तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा ताकि आगे के इस्तेमाल के लिए किसी एक विधि को अपनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed