फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI files three chargesheets against noida authority ex chief engineer yadav singh in special judge court

सीबीआई ने यादव सिंह मामले में दाखिल की तीन चार्जशीट, नोएडा प्राधिकरण में गलत तरीके से टेंडर देने का आरोप

Wed, 10 Jun 2020 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
CBI files three chargesheets against noida authority ex chief engineer yadav singh in special judge court
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर रह चुके और काले धन के कुबेर कहे जाने वाले यादव सिंह और उनके साथियों के खिलाफ सीबीआई ने आज गाजियाबाद की स्पेशल जज की अदालत में तीन चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन


इस चार्जशीट में आरोप है कि यादव सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक इंजीनियर कंपनी को इलेक्ट्रिकल वर्क के करोड़ों रुपये के अवैध रूप से टेंडर दिए थे। 
विज्ञापन


सीबीआई ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन चार्जशीट दाखिल की है। नोएडा प्राधिकरण को 50 लाख से अधिक का नुकसान पहुंचाने में तत्कालीन चीफ इंजीनियर यादव सिंह के साथ नोएडा अथॉरिटी के 11 अफसरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट में यादव सिंह और उसके साथियों पर आरोप लगाया गया है कि 33 केवी लाइन बिछाने में 54 लाख 28 हजार की गड़बड़ी हुई। सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट में भी यादव सिंह के साथ नोएडा अथॉरिटी के 10 अफसरों और निजी कंपनी के खिलाफ आरोप दाखिल किए हैं।


तीसरी चार्जशीट में भी यादव सिंह के साथ नोएडा अथॉरिटी के 9 अधिकारी चार्जशीट में आरोपी बनाए गए हैं। गौरतलब है कि यादव सिंह पर सीबीआई ने 17 जनवरी 2018 को मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed