फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI filed FIR against 6 officers including DSP of Jammu and Kashmir

CBI : जम्मू-कश्मीर के डीएसपी समेत 6 अफसरों पर एफआईआर दर्ज, कांस्टेबल खुर्शीद को क्रूर यातना देने का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 07:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Jul 2025 07:00 AM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद नाइको, सब इंस्पेक्टर रियाज अहमद, जहांगीर अहमद, इम्तियाज अहमद, मो. यूनुस व शाकिर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर दो साल पहले  सिपाही खुर्शीद अहमद चोहन को कस्टडी में लगातार छह दिनों तक क्रूर शारीरिक यातनाएं देने का आरोप है।

विज्ञापन
CBI filed FIR against 6 officers including DSP of Jammu and Kashmir
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने एक पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में क्रूर यातनाएं देने के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीएसपी समेत छह पुलिस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में सीबीआई को मामले की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद नाइको, सब इंस्पेक्टर रियाज अहमद, जहांगीर अहमद, इम्तियाज अहमद, मो. यूनुस व शाकिर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर दो साल पहले  सिपाही खुर्शीद अहमद चोहन को कस्टडी में लगातार छह दिनों तक क्रूर शारीरिक यातनाएं देने का आरोप है। डीएसपी नाइको और अन्य पुलिस अफसर तब संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) में तैनात थे।
विज्ञापन


खुर्शीद की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 17 फरवरी, 2023 को खुर्शीद को बारामूला से कुपवाड़ा बुलाया गया था, जहां उसे नारकोटिक्स केस की जांच के बहाने एसएसपी के सामने पेश होने के लिए कहा गया। वहां पहुंचने पर उसे जेआईसी को सौंप दिया गया, जहां नाइको और दूसरे पुलिस अफसरों ने खुर्शीद को छह दिनों तक लोहे की छड़ और डंडों से यातनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed