फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI caught magistrate red handed accepting a bribe of 25 thousand

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को 25 हजार की घूस लेते CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 18 Aug 2015 05:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Aug 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
CBI caught magistrate red handed accepting a bribe of 25 thousand

दिल्ली में सीबीआई की टीम ने स्पेशल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। मजिस्ट्रेट को रिश्वत के तौर पर 25 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एमसीडी ने एक दुकान का चालान किया था। जिसे रफा दफा करने के एवज में मजिस्ट्रेट ने रिश्वत की रकम मांगी थी।

ये रकम 25 हजार रुपए से ज्यादा थी। लेकिन पहली किस्त के रुप में 25 हजार रुपए देने तय किए गए थे। सीबीआई की टीम ने पैसों के लेन-देन के दौरान ही रंगेहाथ स्पेशल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को पकड़ा।

विज्ञापन

घर और दफ्तर पर छापेमारी शुरू

CBI caught magistrate red handed accepting a bribe of 25 thousand

गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम इस मामले में आगे भी जांच जारी रखने जा रही है।


इस सिलसिले में मजिस्ट्रेट के घर और दफ्तर पर भी छापेमारी शुरू कर दी गई है। जांच टीम चालान और दुकानदार से भी तफ्तीस कर रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली में भ्रष्ट अफसरों को पकड़ने के लिए पिछले कई महिनों से सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें एसीबी को भी सफलता मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed