फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caught in Iraq told the young man on the phone Tales

इराक में फंसे युवक ने फोन पर सुनाई दास्तां

Thu, 26 Jun 2014 12:05 AM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 26 Jun 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Caught in Iraq told the young man on the phone Tales

‘यहां हर तरफ खून खराबा, हमले की खबरें और रुक-रुककर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही थी। ऐसे में किसी तरह तिकरित से निकलकर नजफ पहुंचा हूं।

विज्ञापन


अब यहां सुरक्षित हूं, जल्द ही भारत लौटूंगा’। ये आपबीती आरिफ ने इराक से फोन पर परिजनों को सुनाई तो उनकी आंखें भर आईं। सभी आरिफ की सलामती की दुआ करने लगे।
विज्ञापन


सिहानी गेट, हिंडन पुस्ता निवासी आरिफ इराक के तिकरित शहर के होटल में नौकरी करता है। आरिफ के पिता अजादार हुसैन मूलरूप से मुजफ्फरनगर केरहने वाले हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा अमी अब्बास दुबई में इंटीरियर डिजाइनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमी इन दिनों गाजियाबाद में हैं। दूसरा नईम इराक के नजफ शहर में है। तीसरा आरिफ छह माह पहले ही तिकरित गया है। अमी अब्बास और चचेरे भाई अली ने बताया कि जब इराक का माहौल बिगड़ने लगा तो उन्होंने आरिफ से फोन पर बात की।


आरिफ ने बताया कि हालात बदतर हैं। वह होटल में है और यहां से निकलने की कोशिश में है। जैसे ही मौका मिलेगा निकल जाएगा। उसके बड़े भाई नईम ने तिकरित से निकलने में उसकी मदद की।

पिछले एक सप्ताह से वह नजफ में है और अब सुरक्षित है। आरिफ ने कहा है कि वह ईद परिवार के साथ मनाएगा। परिवार उसके सकुशल लौटने की दुआ कर रहा है।

ह्वाट्स एप पर वायरल हो रहे लाशों के फोटो
इराक में दंगाइयों के हमले में अब तक सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। दूसरी तरफ, गाजियाबाद में भी इन दिनों ह्वास्ट एप पर कुछ लाशों के फोटोग्राफ वायरल हो रहे हैं, जो इराक हमले के बताए जा रहे हैं। हथियारबंद लोगों को लाशों के पास खड़े हुए या शवले जाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed