{"_id":"6a85a40b8d6682780e0bf1ee","slug":"cattle-camped-on-the-road-beneath-the-gokalpur-flyover-fear-of-accidents-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-69-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोकलपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर डेरा डाले मवेशी, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोकलपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर डेरा डाले मवेशी, हादसे का डर
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गोकलपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर मवेशियों के खड़े रहने से वाहन चालकों की परेशानी हो रही है। बाहरी दिल्ली से उत्तर-पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच या किनारे अचानक मवेशियों के आ जाने से हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले मेट्रो के पिलरों के नीचे मवेशियों के लिए गोशाला बनाई गई थी। गोशाला हटाए जाने के बाद यहां रहने वाले मवेशी सड़क और फ्लाईओवर के आसपास घूमते रहते हैं। शाम और रात के समय समस्या और बढ़ जाती है। कम रोशनी में सड़क पर बैठे या खड़े मवेशी वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते। तेज गति से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति ज्यादा खतरनाक बनी रहती है।
यह मार्ग लोनी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मवेशियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि यातायात सुचारु रहे और हादसे की आशंका कम हो। ब्यूरो