{"_id":"5d3eb79a8ebc3e6ccb57e149","slug":"cash-loot-from-atm-unsuccessful-guard-injured-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: अपनी ही मोटरसाइकिल छोड़ कर भागे एटीएम लूटने आए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदाबाद: अपनी ही मोटरसाइकिल छोड़ कर भागे एटीएम लूटने आए बदमाश
Mon, 29 Jul 2019 02:59 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के पास पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में सोमवार सुबह एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश लूटने के इरादे से आए बाइक सवार दो बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। दोनों बदमाश एटीएम से कैश लूटने की पूरी तैयारी के साथ आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने वहां मौजूद गार्ड को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन गार्ड की बहादुरी के कारण बदमाशों की मंशा पूरी नहीं हो पाई। हालांकि इस दौरान गोली लगने के कारण गार्ड घायल हो गया। बदमाशों द्वारा गोली चलाने के बाद गार्ड ने भी फायर किया।
विज्ञापन
घायल गार्ड का नाम रविंद्र है और उसे पैर में गोली लगी है। अपने इरादे को असफल होता देख बदमाश वहां से भागने लगे। इसी हड़बड़ी में उनमें से एक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर लगा नंबर प्लेट किसी सेंट्रो कार का है।