फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cases Registered on Anti national remarks on whats app group

व्हॉट्सऐप ग्रुप में देश विरोधी टिप्पणी, देशद्रोह का केस दर्ज

Tue, 19 Feb 2019 05:44 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
Cases Registered on Anti national remarks on whats app group
व्हाट्सएप्प (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : self
व्हॉट्सऐप ग्रुप में क्षेत्र के एक युवक द्वारा देश विरोधी टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को युवक के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराया। आरोपी की हरकत से क्षेत्र के लोगों में रोष है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को एक व्हॉट्सऐप ग्रुप में पुलवामा में हुई आतंकी घटना में शहीद जवानों को लेकर एक युवक ने देश विरोधी टिप्पणी की। यह मैसेज दो दिन से क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसका पता हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को लगा।
विज्ञापन


इस पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी शहजाद सोलंकी के खिलाफ सोमवार को देशद्रोह का केस दर्ज करा दिया। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि सोशल मीडिया पर आरोपी के देश विरोधी टिप्पणी करने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो पुलिस ने उसके खिलाफ देशद्रोह समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed