फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against teachers of delhi government in minor teasing case

पिता ने लिखित में माना उसने बार-बार किया था बेटी का यौन उत्पीड़न, टीचर ने छुपाया

Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
case registered against teachers of delhi government in minor teasing case
दिल्ली पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और चार शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की के पिता के कथित कबूलनामे वाले उस पत्र के बारे में पुलिस को नहीं बताया जिसमें उसने बार-बार अपनी बेटी का कथित यौन उत्पीडन करने की बात मानी थी। पुलिस ने यह जानकारी अदालत को दी है।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव के समक्ष पेश जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल कर्मियों की ओर से पुलिस को यह पत्र सौंपा गया था। ऐसे में पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस नाबालिग बच्ची से एक शिक्षक मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व अदालत ने शिक्षक द्वारा कक्षा के भीतर 13 साल की लड़की के यौन उत्पीडन मामले की जांच में कोताही बरतने पर पुलिस की खिंचाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता ने बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया

case registered against teachers of delhi government in minor teasing case
अदालत ने कहा था कि अभियोजन की दलीलें जांच के सही होने पर संदेह पैदा करती हैं, क्योंकि पुलिस ने दावा किया था कि लड़की के पिता ने बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। वहीं पीड़िता ने साफ तौर पर कहा कि उसका शिक्षक असल दोषी हैं।
​ 
वरिष्ठ अधिकारियों अदालत को बताया कि धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े सहित अन्य आरोपों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ पोक्सों की धारा के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed