फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against aap mla somnath bharti genrail singh and amanatullah khan

AAP के तीन विधायकों पर छेड़छाड़, मारपीट और बदसलूकी का मामला दर्ज

Fri, 07 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
case registered against aap mla somnath bharti genrail singh and amanatullah khan
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI

आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों की मुश्किलें बढ़ गई है। महिला की शिकायत पर विधायक सोमनाथ भारती, अमानतुल्ला खान और जरनैल सिंह के खिलाफ विधानसभा में मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बृहस्पतिवार शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि जांच के बाद ही मामले पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा कार्यवाही के दौरान दो युवकों ने सदन में स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के त्यागपत्र की मांग को पर्चे फेंक दिए थे। इस घटना के बाद दोनों युवकों से कथत मारपीट मामले के दौरान उक्त महिला से भी मारपीट का आरोप लगा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता तिलक नगर के चौखंडी इलाके की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 28 जून को वह विधानसभा की कार्यवाही देखने गयी थी, लेकिन दर्शक दीघा का पास नहीं बनने के चलते वह विधानसभा में नहीं जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विधानसभा परिसर से बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसने देखा कि भीतर से भीड़ शोर शराबा करते हुए बाहर निकली। भीड़ में तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह भी थे।  

जरनैल सिंह पर लगे आरोप

case registered against aap mla somnath bharti genrail singh and amanatullah khan
सोमनाथ भारती - फोटो : फाइल फोटो

जरनैल सिंह उसे देखते ही जोर से चिल्लाया कि यह वही महिला है जिसने आप पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। इसको पकड़ो और मारो। यह सुनते ही विधायक अमानतुल्ला खान भी आ गए और वे लोग उसे खींच कर एक कमरे में ले गये। 

महिला का आरोप है कि अमानतुल्ला खान ने उसके सीने पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया। इसी दौरान जरनैल सिंह ने महिला के
पेट पर लात मारी। कमरे में पहुंचे सोमनाथ भारती ने महिला को अपशब्द कहे।       

महिला का आरोप है कि उन लोगों ने करीब एक घंटे तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा और मारपीट करते रहे। सभी ने कमरे में मौजूद दो अन्य लोगों की भी बेहरमी से पिटाई की। पुलिस के आने के बाद ही उसे छोड़ा गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कानूनी सलाह ली, इसके बाद 5 जुलाई को विधायकों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट, छेड़छाड़ और बदसलूकी
का मामला दर्ज कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed