{"_id":"66396dfa77b8d02acb0bc2e7","slug":"case-of-murder-of-two-children-in-keshavpuram-police-started-searching-through-cctv-footage-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 250 कैमरों की जांच के बाद आरोपी की मिली लोकेशन, दो बच्चों की हत्या के बाद फरार हो गया था पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 250 कैमरों की जांच के बाद आरोपी की मिली लोकेशन, दो बच्चों की हत्या के बाद फरार हो गया था पिता
Tue, 07 May 2024 05:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 May 2024 05:25 AM IST
सार
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें आरोपी मनीष पैदल ही अपनी दुकान से जाते हुए दिख रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के जाने की दिशा में सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केशवपुरम के रामपुरा की सैनी गली में दो बच्चों की हत्या करने के बाद से गायब पिता मनीष की तलाश जारी है। पुलिस अब तक ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। इनके जरिये आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें आरोपी मनीष पैदल ही अपनी दुकान से जाते हुए दिख रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के जाने की दिशा में सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि आरोपी अपना फोन दुकान में ही छोड़ कर गया है। इसकी वजह से पुलिस को उसके लोकेशन के बारे में जानकारी मिलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी का पीछा कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि मामले की जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें अब तक करीब ढाई सौ कैमरों की फुटेज की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को केशवपुरम के रामपुरा की सैनी गली में स्थित एक दुकान से 13 साल की लड़की और 11 साल के लड़के का शव मिला। जांच करने पर पता चला कि बच्चों के पिता मनीष ने ही उनकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उसके बाद से पुलिस मनीष की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी
आगे की फुटेज की जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड पहुंचा है। हालांकि, पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह उत्तराखंड के किस शहर में मौजूद है। पुलिस का कहना है कि कई बार पुलिस आरोपी के बेहद करीब पहुंची है। लेकिन, इससे पहले आरोपी पकड़ा जाता वह अपना ठिकाना बदलकर वहां से फरार हो जाता। हालांकि, पुलिस का दावा है कि एक दो दिन में आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा।