फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of giving special facilities to Satyendar Jain two head warders of Tihar suspended, 35 transfers

Delhi: सत्येंद्र जैन को विशेष सुविधाएं देने का मामला, तिहाड़ के दो हेड वार्डर समेत 3 निलंबित, 35 का तबादला

Fri, 18 Nov 2022 07:29 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 18 Nov 2022 07:29 AM IST
सार

मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल संख्या सात में विशेष सुविधाएं देने के आरोप के बाद इस जेल में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। जेल मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक जेल संख्या सात के 26 कर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें सहायक अधीक्षक रैंक के अधिकारी से लेकर वार्डर तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Case of giving special facilities to Satyendar Jain two head warders of Tihar suspended, 35 transfers
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ जेल संख्या सात में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को विशेष सुविधाएं देने के आरोप में दो हेड वार्डर व एक वार्डर को निलंबित कर दिया गया है। इससे पूर्व इस जेल के अधीक्षक को भी निलंबित किया गया था। इसके साथ ही जेल में तैनात 26 अधिकारियों व कर्मियों को एक जेल से दूसरे जेल में तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल संख्या सात में विशेष सुविधाएं देने के आरोप के बाद इस जेल में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। जेल मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक जेल संख्या सात के 26 कर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें सहायक अधीक्षक रैंक के अधिकारी से लेकर वार्डर तक शामिल हैं। सहायक अधीक्षक अशोक कुमार, हिमांशु चौधरी व आकाश खत्री को दूसरी जेल में भेजा गया है। वहीं हेड वार्डर और वार्डर का भी तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेल संख्या सात के अलावा अन्य जेलों में भी फेरबदल किए गए हैं। जेल संख्या 11, 12, 13 व 15 के कर्मियों का तबादला किया गया है। जेल संख्या 15 के सहायक अधीक्षक जयदेव व जेल संख्या 13 के सहायक अधीक्षक योगेश, जेल संख्या 12 के सहायक अधीक्षक बलराम, को जेल संख्या सात भेजा गया है। वहीं हेड वार्डर राहुल कुमार, लक्ष्मण सिंह, शैलेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश, यशपाल, मो. असलम, धर्मवीर को जेल संख्या सात में भेजा गया है। वार्डर साहिल अली, सागर शर्मा, अमित कुमार, मंजीत चौधरी, अश्विन दलाल को जेल संख्या सात में भेजा गया है।

सत्येंद्र जैन की एम्स में होगी स्वास्थ्य जांच 
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य की जांच एम्स में की जाएगी। जेल प्रशासन ने इस बाबत एम्स प्रशासन को चिट्ठी लिखी गई है। सत्येंद्र जैन अभी तिहाड़ जेल संख्या सात में बंद हैं। जेल प्रशासन पर जैन को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed