फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of gang rape of married girl working in spa center located in Pitampura

स्पा की वो काली शाम: एक हैवान आया और संबंध बनाने की बात कही, फिर दरिंदों ने पार की हैवानियत की हदें

Sat, 06 Aug 2022 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

स्पा सेंटर में काम करने वाली शादीशुदा युवती से हैवानियत की हदें पार कर दीं। ये बात भी सामने आई है कि स्पा प्रबंधन की ओर से सरकारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस ने इस बाबत सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Case of gang rape of married girl working in spa center located in Pitampura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीतमपुरा स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली शादीशुदा युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्पा प्रबंधक और एक ग्राहक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों ज्वाला कैंप निवासी राहुल और निजामपुर निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि एमसीडी को स्पा का लाइसेंस रद्द करने और परिसर सील करने के लिए सूचित किया गया है।

विज्ञापन

आया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा
4 अगस्त की रात 10 बजे पुलिस को पीतमपुरा स्थित ओशियन स्पा सेंटर में 22 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत मिली। पीड़िता ने बताया कि स्पा के प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसने 30 जुलाई को स्पा में काम करना शुरू किया था। 4 अगस्त को वह स्पा में थी। शाम 6 बजे एक व्यक्ति प्रबंधक राहुल के साथ आया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा। उसने विरोध किया। इसके बाद बातचीत के दौरान प्रबंधक ने उसे पेय पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसके पीते ही उस पर बेहोशी छाने लगी। उसके बाद दोनों आरोपियों ने उससे गलत काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों का प्रलोभन और धमका कर शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया
पीड़िता का आरोप है कि होश आने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने पैसों का प्रलोभन और धमका कर शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। उसके बाद पुलिस ने दिल्ली युवती आयोग की काउंसलर को बुलाकर पीड़िता की काउंसलिंग करवाई और पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
 

विज्ञापन

सरकारी दिशा-निर्देश का हो रहा था उल्लंघन, स्पा मालिक गिरफ्तार

तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि स्पा को पश्चिम विहार निवासी बृज गोपाल अपने पार्टनर संदीप के साथ चलाता है। पुलिस को स्पा की जांच पड़ताल के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां मिलीं। स्पा प्रबंधन की ओर से सरकारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस ने इस बाबत सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा मालिकों को गिरफ्तार कर लिया।


 

महिला आयोग ने पुलिस और एमसीडी को नोटिस भेजा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को पीड़िता से मुलाकात की। आयोग ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर नगर निगम के साथ-साथ पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस को भेजे गए नोटिस में मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी मांगी है। इसके अलावा आयोग ने नगर निगम और पुलिस से पूछा है कि क्या स्पा के पास वैध लाइसेंस है और अगर नहीं है तो फिर वह कैसे चल रहा था।

स्पा के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा

आयोग ने बिना वैध लाइसेंस के स्पा चलाने के मामले में चूक के लिए जिम्मेदार निगम और पुलिस अधिकारियों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। आयोग ने घटना के बाद स्पा के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है। साथ ही आयोग ने जनवरी 2021 से नगर निगम और दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए निरीक्षणों के बारे में पूछताछ की है। आयोग ने उन्हें 8 अगस्त को जानकारी मुहैया करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed