दल्लूपुरा कांड में सनसनीखेज खुलासा: 13 साल के किशोर ने की थी मासूम की हत्या, बोला- शरारत करने पर उसकी मां करती थी शिकायत
आरोपी ने बताया कि बच्चे की मां अक्सर उसकी मां से शिकायत करती थी। जिसकी वजह से कई बार उसके माता-पिता उसकी पिटाई कर देते थे। घटना के दिन पूनम(मासूम की मां) के घर से जाने के बाद वह कमरे के पास पहुंचा और कुंडी खोलकर कमरे में घुस गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा में पानी की टंकी में डाल कर आठ महीने के बच्चे की हत्या को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इसी मकान में रहने वाले 13 साल के किशोर को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत बच्चे की मां से बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। किशोर ने बताया कि बच्चे की मां उसकी शरारतों के बारे में उसकी मां से शिकायत कर देती थी। उसके बाद उसकी पिटाई होती थी।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए किशोर को उसके कमरे से निकाला और छत में रखी पानी की टंकी में डुबा दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया था।
बच्चों को कमरे में बंद कर घर से बाहर गई थी महिला
मूलत: बिहार का रहने वाला पिंटू कुमार अपनी पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ दल्लूपुरा के कुआं चौक पर रहता है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार को वह कार्यालय गया था। दोपहर में उसकी पत्नी बच्चों को कमरे में बंद कर घर से बाहर निकली।
काफी ढूंढने के बाद बच्चा पानी की टंकी में मिला
वह करीब 20 मिनट बाद घर लौटी तो कमरे से आठ माह के बच्चा शिवा गायब मिला। पत्नी के बताने पर पिंटू भी घर आ गया। काफी ढूंढने के बाद बच्चा पानी की टंकी में मिला। जिसे लेकर वह अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संदिग्ध हालात में घूमता दिखा था किशोर
पुलिस जांच के दौरान घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। एक फुटेज में मकान में रहने वाला 13 साल का किशोर संदिग्ध हालात में घूमता दिखा। पुलिस 13 साल के नाबालिग की काउंसिलिंग की, जिसने उसने हत्या का बात कबूल ली।
छत पर पहुंचा और उसे पानी की टंकी में डाल दिया
नाबालिग ने बताया कि शिवा की मां अक्सर उसकी मां से शिकायत करती थी। इससे घर में डांट पड़ती और कई बार उसके माता-पिता उसकी पिटाई कर देते थे। जिसकी वजह से उसने पूनम से बदला लेने की ठानी। घटना के दिन पूनम के घर से जाने के बाद वह कमरे के पास पहुंचा और कुंडी खोलकर कमरे में घुस गया। वह शिवा को लेकर छत पर पहुंचा और उसे पानी की टंकी में डाल दिया।