फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of breach in security of Union Home Ministry after Parliament

Delhi: संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध, फर्जी दस्तावेज के सहारे घुसा युवक

Wed, 07 Feb 2024 10:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह है।

विज्ञापन
Case of breach in security of Union Home Ministry after Parliament
गृह मंत्रालय - फोटो : फाइल

विस्तार

संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र से नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक आदित्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजाबाद, यूपी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह ठगी का शिकारत हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिले के कर्तव्य पथ थाना पुलिस और सीआईएसएफ ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक आदित्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पकडऩे के बाद उसे कर्तव्य पथ थाने में रखा गया। यहां पर उससे देश के खुफिया विभाग, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में गांव तरमा सोधियावा जिला फैजाबाद यूपी निवासी आदित्य प्रताप सिंह (21) ने बताया है कि उसे किसी ने नौकरी लगवाने की बात कही थी और उससे 4 लाख रुपये ले लिए थे। पैसे लेने वाले व्यक्ति ने उसे उसे पहचान पत्र दिया और कहा कि ये पत्र लेकर दिल्ली चला जाए उसे नौकरी मिल जाएगी। आदित्य इस फर्जी पहचान पत्र को लेकर गृह मंत्रालय आ गया। यहां पर उसने पत्र दिखाकर आने जाने की कोशिश की। कर्तव्य पथ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने उसे तुरंत पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियां उसकी इस बात पर कम ही विश्वास कर रही है और ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर नार्थ ब्लाक में घुसने का उसका उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा की सुरक्षा में हुई थी चूक
लोकसभा में बीते साल 13 दिसंबर को दो युवक दर्शक दीर्घा से डेस्क पर कूदे और कलर स्मॉग निकालने लगे। इस दौरान पूरे हॉल में धुंआ हो गया। वहीं, उनके साथी भी संसद के बाहर इसी तरह का प्रदर्शन कर लगे। आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया था कि उनका मकसद मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना था। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed