फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case filed against farmer who took out tractor-trolley when railway gate was closed

UP: रेलवे ट्रैक पर गिरीं आलू से भरी बोरियां, दो ट्रेनें हुईं प्रभावित, आरपीएफ ने किसान के खिलाफ किया केस दर्ज

Mon, 10 Mar 2025 07:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 10 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

हापुड़ जिले में स्याना रोड पर रेलवे फाटक बंद करने के दौरान किसान ने तेजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने की कोशिश की। इस दौरान ट्रॉली से आलू की बोरियां ट्रैक पर गिर गई, जिससे रेल प्रवाभित हुई। 
 

विज्ञापन
Case filed against farmer who took out tractor-trolley when railway gate was closed
ट्रैक पर पड़ीं आलू से भरी बोरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्याना रोड पर रेलवे फाटक बंद करने के दौरान सोमवार की सुबह किसान ने तेजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने की कोशिश की। इस दौरान ट्रॉली से आलू की बोरियां ट्रैक पर गिर गईं। इस कारण इंटरसिटी और राज्यरानी ट्रेन प्रभावित हुई। आरपीएफ ने आरोपी किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


आरपीएफ चौकी इंचार्ज केसर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह मुरादाबाद की तरफ से इंटरसिटी ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। सुबह करीब आठ बजकर छह मिनट पर गेटमैन ने स्याना रोड रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया। इस दौरान चौराहे की तरफ से गांव लोधीपुर छपका निवासी विकास गिरी आलू से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां पहुंच गया। फाटक बंद होता देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने की कोशिश की। हड़बड़ी में ट्रॉली से उछलकर एक दर्जन से अधिक बोरियां ट्रैक पर गिर गईं। बोरियों के फटने से ट्रैक पर आलू भी बिखर गए। 
विज्ञापन


आरपीएफ इंचार्ज ने बतााया कि करीब आठ बजकर 10 मिनट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को फाटक से गुजरना था, लेकिन ट्रैक क्लियर न होने के कारण ट्रेन को अल्लाबख्शपुर गांव के निकट करीब 14 मिनट तक रोकना पड़ा। वहीं, लखनऊ की ओर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस को भी गढ़ स्टेशन पर एक मिनट अतिरिक्त रोका गया। आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि बोरियों को हटवाकर दोनों ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए आरोपी विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed