फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed against equitas bank md including 4 other

ईकोटास बैंक के एमडी समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जिला जज की कोर्ट में किया तलब

Sat, 16 Mar 2019 03:55 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
case filed against equitas bank md including 4 other
सांकेतिक तस्वीर

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने इंकोटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के एमडी पीएन वासुदेवा समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ परिवाद का मुकदमा दर्ज हुआ है। अदालत में पिछले दिनों बैंक के ही ब्रांच हेड ने बिना नोटिस दिए नौकरी से निकालने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


अधिवक्ता प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि गोविंदपुरम के रहने वाले राजीव कुमार चौहान ने की ओर से उन्होंने पिछले दिनों सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। राजीव कुमार का कहना है की वह गाजियाबाद के जल निगम के सामने स्थित इंकोटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की ब्रांच में तैनात थे, जहां उनका पद ब्रांच हेड था।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि पिछले दिनों बैंक के पदाधिकारियों ने उन्हें बिना नोटिस दिए ही नौकरी से हटा दिया। जब उन्होंने इस बारे में बैंक के कुछ पदाधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्होंने इस बारे में बताने से मना कर दिया और उन्हें ऑफिस से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी की, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके आधार पर जिला जज की अदालत में बैंक के एमडी पीएन वासुदेवा, जोनल हेड अमन गुप्ता, रीजनल हेड ऑफिसर सोमेश गंभीर और मैनेजर के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने एक अप्रैल को चारों आरोपियों को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed