फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Career Confluence: Always keep trying to achieve your goal.

कॅरियर कॉन्फ्लुएंस : लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा कोशिश करते रहो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
एसआरसीसी में आयोजित कॉन्फ्लुएंस के अंतिम दिन वक्ताओं ने जीवन के अहम पहलू सिखाए
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की निभा रहा भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। खुद पर विश्वास रखो, जुनून मत छोड़ो, लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा कोशिश करते रहो। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कॅरियर कॉन्फ्लुएंस के अंतिम दिन छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाली घबराहट, जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर वक्ताओं से कुछ ऐसे ही मंत्र मिले। छात्रों ने जाना कि किस तरह से बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना कितना जरूरी होता है।
डीयू के एसआरसीसी कॉलेज में सोसायटी फॉयर ऑफ विंग्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय कॅरियर कॉन्फ्लुएंस शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम में अमर उजाला ने नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंतिम दिन वित्तीय इंफ्लुएंसर के अलावा हाफ सीए वेब सीरीज के निर्देशक प्रतीश मेहता, अभिनेत्री अहसास चन्ना, अभिनेता प्रीत कमानी पहुंचे। सबने छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचान कर लगातार मेहनत करके आगे बढ़ने की सलाह दी। वेब सीरीज के कलाकारों को अपने बीच पाकर छात्रों का जोश काफी हाई था।
विज्ञापन

इंफ्लुएंसर और कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव

कॅरियर कॉन्फ्लुएंस में वित्तीय इंफ्लुएंसर सीए सुमित मेहता ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए एक व्यापक विजन होना चाहिए। जब भी बड़ा लक्ष्य रखें, उसके लिए छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें। छात्र जिस भी कॅरियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, वह उसकी क्षमता के अनुरूप होना चाहिए। हाफ सीए के निर्देशक प्रतीश मेहता ने अपने जीवन से जुड़े किस्से साझा करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने सीए, एलएलबी की पढ़ाई की और फिर फिल्मी दुनिया में पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को मंत्र दिया कि कभी भी जुनून मत छोड़ों, खुद पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ते रहों। परीक्षा में होने वाली घबराहट को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि घबराहट से लड़ने के तरीके सबसे लिए अलग-अलग होते हैं। घबराहट को दूर करने के लिए किसी आसान तरीके को अपनाने की सलाह दी। प्रीत कमानी ने लगातार कुछ ना कुछ करते रहने हार ना मानने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो इच्छा है वह करें, बसे करते रहने का मन ना छोड़ें। कार्यक्रम में अभिनेता व अभिनेत्री को अपने बीच पाकर छात्रों ने रोज डे के अवसर पर उन्हें ना केवल गुलाब भेंट किए, बल्कि उनके साथ सेल्फी खिंचवाने में भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed