फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car sought in dowry, by refusing Dulhnwalon

दूल्हे ने मांगी कर, दुल्हनवालों ने किया शादी से इंकार

Tue, 22 Apr 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 22 Apr 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
Car sought in dowry, by refusing Dulhnwalon

दुल्हन ही दहेज है, जैसे स्लोगन पर बड़े-बड़े तर्क देने वाले लोग जब खुद के बेटे की शादी करते हैं तो इन बातों पर गौर नहीं करते हैं। समाज की आंखों में धूल झोंककर मुंह फाड़कर दहेज मांगते हैं। भले ही बेटा हवालात में रात गुजारे।

विज्ञापन


कुछ इसी तरह की घटना लोनी में रविवार रात हुई। यहां मंडप में बारात पहुंचने के बाद महंगी कार की जिद पर अड़े दूल्हे को लड़की पक्ष ने बारात वापस ले जाने को कह दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद लड़के को छोड़ा गया।
विज्ञापन


सरस्वती विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने तीन माह पूर्व बेटी की शादी इस्लामपुर सिकंदराबाद निवासी युवक के साथ तय की थी। 20 अप्रैल को शादी थी। 18 को लगन सगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि तभी दूल्हे को दहेज में कार के लिए पांच लाख रुपये नगद और छह लाख का का सामान दिया था। वहां दूल्हे ने महंगी कार की मांग रखी और पूरी रकम लेने के बाद ही शादी की हामी भरी।


20 अप्रैल की रात 9.30 बजे बारात लोनी पहुंची। चढ़त के बाद बारात जैसे ही बैंक्वेट हाल पहुंची तभी दूल्हे पक्ष ने कार की बाकी रकम मांगनी शुरू कर दी। रकम न देने पर शादी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed