फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car killed a girl in road accident and 8 injured in delhi

बेकाबू फॉर्चूनर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक किशोरी की मौत, आठ घायल

Wed, 14 Nov 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Car killed a girl in road accident and 8 injured in delhi
delhi accident - फोटो : amar ujala

पश्चिम विहार के मीरा बाग लालबत्ती पर बुधवार रात एक बेकाबू फॉर्चूनर कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कई अन्य वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गयी जबकि कार चालक समेत आठ लोग घायल हो गये। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में कार के अनियंत्रित होने से हादसे की बात सामने आ रही है। चालक नशे में था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।  फार्च्यनर चला रहे चालक की पहचान डॉ कमल कुमार बेहरई निवासी भेरा इंक्लेव के रूप में हुई है। ये हंसराज कॉलेज से प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना करीब साढ़े सात बजे के आसपास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक घटना करीब साढ़े सात बजे के आसपास की है। एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर कार मीरा बाग लालबत्ती के पास पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर रास्ते में आने वाले ई-रिक्शा, साइकिल, स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके अलावा सड़क पार कर रही दो बहनों को भी अपने चपेट में ले लिया। उसके बाद कार एक मिनी बस से टकराकर रूक गयी। आसपास के लोगों ने कार चालक को दबोच लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
  
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने कुछ घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक समेत अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वाली किशोरी की पहचान सीमा (16) निवासी रघुवीर नगर के रूप में हुई है। पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जानकारी हासिल कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि 

चालक के कार पर नियंत्रण खोने के बाद यह हादसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार किसी कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस चालक से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed