{"_id":"a700024443d4a61b0a2869261993c97a","slug":"car-fallen-in-dig-businessman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरी कार, व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में गिरी कार, व्यापारी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 May 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सूरजकुुंड की मांगर चौकी क्षेत्र में फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। लगभग 31 वर्षीय सोनू कौशिक सैनिक कॉलोनी में रहता है। उसका ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।
मांगर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद ने बताया कि रात को एक राहगीर ने पाली चौकी के पास खड़ी पीसीआर को सूचना दी कि एक कार रोड के किनारे गिर गई है। मौके पर पाली व मांगर चौकी पुलिस पहुंची और व्यापारी को कार से बाहर निकाल कर पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार को बृहस्पतिवार सुबह क्रेन की मदद से निकाला जा सका।
विज्ञापन
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल सोनू के दोस्त मनीष ने बताया कि सोनू किसी काम से अकेले गुड़गांव गया था। देर रात वह अपनी होंडा सिटी कार से घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को परिजनों ने उसे एशियन अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी किसी से बात नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे का कारण कार का नियंत्रण खोने को मान रही है। जहां हादसा हुआ है वहां मोड़ है।