{"_id":"5dff6e348ebc3e87dc40617d","slug":"car-driver-fired-bullets-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कार सवार युवकों ने झगड़े के बाद चलाई गोली, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कार सवार युवकों ने झगड़े के बाद चलाई गोली, मामला दर्ज
Sun, 22 Dec 2019 06:53 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपार्क इलाके में कार सवार युवकों ने हवा में गोली चलाकर सनसनी फैला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। दरअसल, युवकों का एक ई-रिक्शा चालक से झगड़ा हुआ था और मौके पर जुटी भीड़ ने उन युवकों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस को सुल्तानपुर माजरा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता राजवीर ने बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान झगड़े का शोर सुन वहां जाकर देखा तो कार सवार युवक ई-रिक्शा चालक से झगड़ा कर रहे थे। शोरशराबा के बाद वहां पहुंची भीड़ ने कार के सामने के शीशे को तोड़ दिया और युवकों की पिटाई कर दी। युवक अपनी कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। युवकों के भागने के बाद ई-रिक्शा चालक भी चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दोनों युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार के पास पहुंचे और हवा में दो फायरिंग कर दी। युवकों ने वहां मौजूद राजवीर से ई-रिक्शा चालक के बारे में पूछा। जानकारी नहीं होने की बात कहने पर एक युवक ने राजवीर को पीटा और सभी युवक कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने राजवीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन