फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car collides with divider on Satyavati flyover

Delhi: सत्यवती फ्लाई ओवर पर इनोवा कार डिवाइडर से टकराई, सीने में सरिया धंसने से कार सवार कारोबारी की मौत

Mon, 29 Jan 2024 11:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jan 2024 11:29 PM IST
सार

पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त राजन वर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Car collides with divider on Satyavati flyover
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नगर के सत्यवती फ्लाई ओवर पर रविवार देर रात एक इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जबकि डिवाइडर में लगा लोहे का सरिया कार चला रहे कारोबारी के सीने में धंस गया। मृतक की शिनाख्त राजन वर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार देर रात 12.11 बजे पुलिस को सत्यवती फ्लाई ओवर पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर एक क्षतिग्रस्त इनोवा कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई मिली। डिवाइडर की रेलिंग में लगा लोहे का एक सरिया चालक के सीने में धंसा हुआ था। पुलिस ने तुरंत चालक को कार से बाहर निकाला और उन्हें दीपचंद चंद अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेज से उनकी पहचान डेरावाला निवासी राजन वर्मा के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका अपना कारोबार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर से किसी से मिलने के लिए नेताजी सुभाष प्लेस जा रहे थे। इसी दौरान सत्यवती फ्लाई ओवर पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सेंट्रल वर्ज पर लगे लोहे की रेलिंग से टकरा गई।


शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना के समय कार की रफ्तार तेज होने से वजह से हादसा हुआ है। सोमवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed