फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candle march in support of Water Minister Atishi who is on hunger strike

दिल्ली जल संकट: अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी के समर्थन में कैंडल मार्च, टीएमसी का मिला साथ

Tue, 25 Jun 2024 01:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Jun 2024 01:37 AM IST
सार

सोमवार को टीएमसी की महिला सांसद महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष और प्रतिभा मंडल अनशन स्थल पर पहुंची और अनशन का समर्थन किया। आप ने अनशन को और तेज करने का निर्णय लिया है। मंगलवार से जल मंत्री के साथ आप के पांच विधायक भी अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन
Candle march in support of Water Minister Atishi who is on hunger strike
आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

राजधानी में अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी के समर्थन में सोमवार की शाम आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने कैंडल मार्च निकाला। आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने कैंडल मार्च को रास्ते में ही रोक दिया। ऐसे में पार्टी के नेता वहीं पर धरने पर बैठ गए हैं। उधर, टीएमसी की महिला सांसद महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष और प्रतिभा मंडल अनशन स्थल पर पहुंची और अनशन का समर्थन किया। आप ने अनशन को और तेज करने का निर्णय लिया है। मंगलवार से जल मंत्री के साथ आप के पांच विधायक भी अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन


आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आतिशी दिल्ली के लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के साथ पिछले 30 साल से अन्याय हो रहा है। 1994 में दिल्ली के लिए जितना पानी निर्धारित हुआ था, वह अब तीन गुना जनसंख्या बढ़ने के बाद भी दिल्ली को उतना ही पानी मिलता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री से दिल्ली को पानी देने को बोलें : महुआ मोइत्रा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता को पानी के लिए तरस रही है। यह अमानवीय है। 1994 से हरियाणा दिल्ली को प्रतिदिन 613 एमजीडी पानी देता आ रहा है, लेकिन इस भीषण गर्मी में हरियाणा सरकार ने दिल्ली का 100 एमजीडी पानी रोक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री से बोलें कि वो दिल्ली को उसके हक का पानी दे दें। आम आदमी पार्टी की इस लड़ाई में टीएमसी उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed