फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Technical problems encountered in the Metro, getting 30 to 35 minutes late

सिंगल ट्रैक पर चली दिल्ली मेट्रो, ब्लू लाइन पर ढाई घंटे थमी रही रफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
Technical problems encountered in the Metro, getting 30 to 35 minutes late
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो की ब्लू लाइन पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायर टूटने से सोमवार को रफ्तार थम गई। इसके चलते ब्लू लाइन पर द्वारका से वैशाली/नोएडा के बीच चलने वाली इस लाइन पर जनकपुरी वेस्ट से राजौरी गार्डन के बीच मेट्रो सिंगल लाइन पर चली।

विज्ञापन


इस दौरान मेट्रो आधे-आधे घंटे से ज्यादा देरी से चली। इसकी वजह से पीक ऑवर्स में लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। शाम के सात बजे जाकर दोबारा से मेट्रो का परिचालन सामान्य हो पाया। मेट्रो के मुताबिक, सोमवार को शाम 4:35 बजे ब्लू लाइन पर पड़ने वाले सुभाष नगर व तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के बीच वाली लाइन पर ओएचई वायर टूट गया।

विज्ञापन

साढ़े चार बजे से सात बजे तक यात्रियों को हुई दिक्कत

Technical problems encountered in the Metro, getting 30 to 35 minutes late
metro - फोटो : अमर उजाला

इससे इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन रुक गया। मेट्रो ने तुरंत इस पर काम करते हुए इस लाइन पर मेट्रो परिचालन को दो भागों में बांट दिया। मेट्रो को नोएडा/वैशाली से राजौरी गार्डन व जनकपुरी वेस्ट से द्वारका के बीच डबल लाइन पर चलाया गया।

इसके बीच पड़ने वाले छह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से राजौरी गार्डन के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो को चलाया गया, जिससे दो पार्ट में चल रही मेट्रो की सवारियों के सफर को पूरा किया जा सके।

ऐसा करीब ढाई घंटे तक रहा। इस दौरान ओएचई वायर जोड़ने का काम जारी रहा। मगर सिंगल लाइन के परिचालन से ब्लू लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

सभी बड़े स्टेशनों भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मेट्रो पकड़ने के लिए लोगों को स्टेशनों पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक का इंतजार करना पड़ा। सात बजे जाकर मेट्रो का परिचालन सामान्य हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed