{"_id":"5fab3291ec99de5c8e64e5b0","slug":"campaign-to-de-seal-properties-started-in-east-delh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी दिल्ली में सील संपत्तियों को डी-सील करने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी दिल्ली में सील संपत्तियों को डी-सील करने का अभियान शुरू
Wed, 11 Nov 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली में सील की गईं संपत्तियों को डी-सील करने का अभियान एमसीडी ने शुरू कर दिया है। भाजपा शासित एमसीडी का कहना है कि दिवाली से पहले तक सभी सील संपत्तियों को डी-सील कर नोटिफिकेशन पत्र सौंप दिया जाएगा। मंगलवार को करीब 559 संपत्तियां डी-सील की गईं।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के ऋषभ विहार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगरानी समिति द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए गलत तरीकों से सील की गईं संपत्तियों को डी-सील किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि जब दिल्ली में निगरानी समिति अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर संपत्तियों को सील कर रही थी, तब पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के साथ मिलकर भाजपा नेताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया था, जिसके कारण कोर्ट ने उन्हें समन भी किया था।
विज्ञापन
निगरानी समिति का काम था कि वह सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और अतिक्रमण पर काम करें, लेकिन रिहायशी संपत्तियों को ही सील करना शुरू कर दिया, जिसके कारण व्यापारी परेशान हो गए। जब निगरानी समिति संपत्तियों को सील कर रही थी तो आम आदमी पार्टी तमाशा देख रही थी और सीलिंग को सही बता रही थी, लेकिन भाजपा दिल्ली प्रदेश से परेशानी देखी नहीं गई, इसलिए भाजपा नेताओं ने सीलिंग के खिलाफ संघर्ष किया और अंतत: हमारी जीत हुई। संकल्प लिया था और निगमों को डी-सीलिंग का निर्देश दिया था, जिसके अनुरूप दिवाली से पहले सभी 3000 से ज्यादा सील की गईं संपत्तियां डी-सील होंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर निर्मल जैन, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेई, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, शाहदरा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप कपूर, रमेश गुप्ता, निगम पार्षद बबीता खन्ना, इंद्र झा, शशि चांनना, जोन चेयरमैन भावना मलिक, निगम पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय गोयल, अपर्णा गोयल, कंचन माहेश्वरी, दीपक गाबा सहित जिले व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।