{"_id":"6ae6086c0ca70e35110a3ed0","slug":"campaign-for-pensioners-begins-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-161579-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र अभियान आज से
विज्ञापन
बड़ौदा हाउस में 30 नवंबर तक मिलेगी जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने में मदद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे की ओर से पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए एक से 30 नवंबर तक बड़ौदा हाउस स्थित पेंशनभोगी सेवा केंद्र में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 चलाया जाएगा। इसके तहत पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने में सहायता दी जाएगी, ताकि पेंशन जारी रखने में परेशानी न हो।
रेलवे के अनुसार, अभियान में शामिल होने के लिए वैध आधार संख्या, ओटीपी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) की प्रति और बैंक खाते का विवरण साथ लाना होगा। इसके अलावा, आईएफएससी कोड वाली बैंक पासबुक की प्रति और एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो भी रखना होगा। रेलवे ने पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ सेवा केंद्र पहुंचें, ताकि जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।