{"_id":"5bd8e50fbdec22697e5392df","slug":"call-centre-employee-sexuall-harassed-by-engineer-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने कॉल सेंटर कर्मी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने कॉल सेंटर कर्मी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे नोएडा में एक इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल इस पर आरोप है कि इसने कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी इंजीनियर का नाम अमृत सिंह उर्फ विशाल है। फेस थ्री थाने के प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सोमवार रात को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ ममूरा गांव में बलात्कार हुआ। विशाल गाजियाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन