फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CAG report on air pollution will be presented in Delhi Assembly today

CAG Report: दिल्ली विधानसभा में आज कैग की वायु प्रदूषण पर रिपोर्ट होगी पेश, दो दिनों तक की जाएगी चर्चा

Tue, 01 Apr 2025 04:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Apr 2025 04:21 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभाग से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस एक महीने के भीतर जवाब देना होगा।

विज्ञापन
CAG report on air pollution will be presented in Delhi Assembly today
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा

विस्तार

विधानसभा में मंगलवार को कैग की आठवीं रिपोर्ट पेश की जाएगी। वायु प्रदूषण से संबंधित इस रिपोर्ट पर दो दिनों तक चर्चा की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभाग से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस एक महीने के भीतर जवाब देना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कैग रिपोर्ट में सरकारी खजाने के नुकसान या किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो दिल्ली विधानसभा इस पर उचित निर्णय लेने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण दिल्ली की एक गंभीर समस्या है जिसे नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाया जाएगा और उनकी ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में कैग की रिपोर्ट अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में इस पर विस्तार से चर्चा होगी ताकि नीति-निर्माण और समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि यदि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed