फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CAA Protest: Man fired bullets in Shaheen Bagh area in Delhi

सीएए: अब शाहीन बाग में एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 01 Feb 2020 05:05 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
CAA Protest: Man fired bullets in Shaheen Bagh area in Delhi
गोली चलाने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बैरिकेट के पास एक युवक ने सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए हवा में दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बैरिकेट के पास मौजूद पुलिसकर्मियों और सीआरएफ के जवानों ने उसे दबोचा और सरिता विहार थाने ले गए। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी कपिल गुर्जर के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली है। उधर, घटना के बाद शाहीन बाग में अफरा-तफरी का माहौल है। वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। ऐहतियात के तौर पर शाहीन बाग में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कपिल शनिवार शाम बैरिकेट के पास पहुंचा और ‘जय श्रीराम’, ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’, ‘हमारा देश हिंदू राष्ट्र है’ जैसे नारे लगाने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पिस्टल निकालकर हवा में दो गोलियां चला दीं। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। इससे पहले कि प्रदर्शन में मौजूद लोग कपिल के पास पहुंचते, पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। उसे कार में बिठाकर सरिता विहार थाने लाया गया। घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ तीसरी वारदात
गुरुवार को जामिया से राजघाट जा रहे पैदल मार्च के दौरान जेवर निवासी नाबालिग लड़के ने भीड़ पर गोली चला दी थी। गोली जामिया के छात्र शादाब फारुक को लगी थी। इस घटना की खूब निंदा हुई थी। इससे करीब एक सप्ताह पूर्व शाहीन बाग में प्रदर्शन वाले स्थान पर हाजी लुकमान पिस्टल लेकर घुस गया था। वह गाली-गलौज करते हुए महिलाओं को प्रदर्शन खत्म करने की धमकी दे रहा था।


उधर, प्रदर्शन में मौजूद लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान चल रहे नफरत भरे भाषणों से प्रभावित होकर ही नौजवान ऐसी वारदात कर रहे हैं। उन्होंने नेताओं से नफरत फैलाने वाले बयान न देने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed