फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएएः डीयू के बाहर प्रदर्शन, मेधा पाटकर बोलीं- सरकार हमसे डरती है, पुलिस को आगे करती है

Thu, 16 Jan 2020 03:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Jan 2020 03:04 PM IST
खास बातें

देशभर में इस समय नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ऐसा ही एक प्रदर्शन आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार पर हो रहा है जिसकी आयोजक गांधी कॉलिंग नामक संस्था है। यहां पर डीयू के छात्रों समेत तमाम समाज सेवी व अन्य वर्गों से लोग आए हैं। यहां नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनों के माध्यम से सीएए कानून का विरोध हो रहा है। यहां मेधा पाटकर और तुषार गांधी समेत कई स्पीकर पहुंचे हैं और अपनी राय रख रहे हैं। इस खबर में पढ़ें आज दिल्ली में दिनभर होने वाले सभी प्रदर्शनों के अपडेट...

विज्ञापन
caa nrc protest mass protest march at du street plays meda patkar others speaker all update
CAA PROTEST - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:00 PM, 16-Jan-2020

पहले जनता सरकार को चुनती थी लेकिन अब सरकार चुनेगी कौन यहां रहे- करुणा नंदी

करुणा नंदी ने प्रदर्शन में शामिल होकर कहा हमें टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हिंदुस्तान को सलाम, पहले जनता सरकार को चुनती थी लेकिन अब सरकार चुनेगी कौन यहां रहेगा। कौन शरणार्थी और कौन घुसपैठिया है, देखा जाएगा। हमें नागरिक होने का सबूत देना होगा। यह आंदोलन संविधान को बचाने का आंदोलन बन गया है। एनआरसी, एनपीआर का प्रोसेस नेवर एंडिंग स्टोरी है।
02:32 PM, 16-Jan-2020

सरकार हमसे डरती है और पुलिस को आगे करती हैः मेधा पाटकर

प्रदर्शनस्थल पर पहुंची मेधा पाटकर ने कहा कि विश्व गुरु बनने से पहले भारत को देश गुरु बनना होगा। आर्थिक व्यवस्था धवस्त हो रही है और ये हमारे बीच दीवारें खड़ी कर हमें विभाजित करना चाहते हैं। समता और विविधता में घुसपैठ की जा रही है, सरकार संवाद नहीं करना चाहती। ये सरकार हमसे डरती है और पुलिस को आगे करती है। एनपीआर, एनआरसी और सीएए एक ही बात है।
विज्ञापन
01:29 PM, 16-Jan-2020

डीयू के गेट नंबर चार पर चल रहा विरोध

दिल्ली यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 4 पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र एनआरसी सीएए एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन व नुक्कड़ नाटक कर विरोध जता रहे हैं।
01:22 PM, 16-Jan-2020

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र भी पहुंचे हैं

जो हिटलर की चाल चलेगा वो हिटलर की मौत मरेगा, फासीवाद नहीं चलेगा के नारे इस वक्त लग रहे हैं। NPR, NRC, CAA, नहीं चलेगा नारे लग रहे हैं। अलीगढ मुस्लिम विश्विद्यालय के छात्र भी यहां पहुंचे हैं और एक ने कहा हम हिंसा में विश्वास नहीं करते। एएमयू के छात्रों ने कहा कि वह डीयू में दोस्ती का हाथ बढ़ाने आये हैं।
01:20 PM, 16-Jan-2020

सुचेता डे ने क्या कहा

सुचेता डे ने ये भी कहा कि हमें धर्म और भाषा के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। जो सत्याग्रह शाहीन बाग में शुरू हुआ उसमें सब साथ हैं। यंग इंडिया 20 जनवरी को मंडी हाउस से मार्च निकलेगा।
01:03 PM, 16-Jan-2020

सीएएः डीयू के बाहर प्रदर्शन, मेधा पाटकर बोलीं- सरकार हमसे डरती है, पुलिस को आगे करती है

आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार पर हो रहा है जिसकी आयोजक गांधी कॉलिंग नामक संस्था है। यहां पर डीयू के छात्रों समेत तमाम समाज सेवी व अन्य वर्गों से लोग आए हैं। यहां नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनों के माध्यम से सीएए कानून का विरोध हो रहा है। सुचेता डे ने यहां से कहा है कि आजादी के समय भी यूथ निकला था। हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ शहादत दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म देश को डिफाइन करने का आधार नहीं हो सकता। हम भारत के लोग हैं। हम भारत के लोग अधिनायक हैं। यह आज़ादी की लड़ाई चलेगी, जब तक एनआरसी और सीएए वापस नहीं होता। हम क्यों बताएं कि हमारे माता-पिता कहां पैदा हुए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed