{"_id":"5aa5067a4f1c1bae758b4c3f","slug":"businessmen-mobilize-to-make-delhi-off-successful-against-sealing","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीलिंग के खिलाफ दिल्ली बंद सफल बनाने के लिए व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग के खिलाफ दिल्ली बंद सफल बनाने के लिए व्यापारी लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Mar 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
sealing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को प्रस्तावित दिल्ली बंद सफल बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है। सीलिंग के खिलाफ बंद को लेकर व्यापारिक संगठन बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को लामबंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों का मानना है कि सीलिंग से निजात के लिए व्यापारियों को एकजुट होकर 13 मार्च को गली-मोहल्लों तक की दुकानें बंद करनी होंगी। तभी सरकार व्यापारियों की बात सुनेगी।
विज्ञापन
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि व्यापार को खत्म होता देख व्यापारी हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।
दिल्ली व्यापार बंद को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने कमर कस ली है ओर दिल्ली के प्रमुख बाजार कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, करोल बाग, सदर बाजार, कमला नगर, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, खारी बावली, भागीरथ पैलेस, लाजपत राय मार्केट, नई सड़क, नया बाजार, खान मार्केट, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी, अमर कॉलोनी, लाजपत नगर समेत सभी बाजार के व्यापारियों ने पूर्ण रूप से दिल्ली बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन
खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी दिल्ली सरकार से भी काफी उम्मीद लगाए है। उन्होंने कहा कि कई व्यापारिक संगठन यह मानते हैं कि दिल्ली सरकार उन्हें गुमराह कर रही है। विधानसभा में सीलिंग के खिलाफ बिल पारित करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है, लेकिन सरकार बिल पारित करने की जगह भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे कर राजनीति कर रही है।