फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman son killed by his friends in delhi

दिल्लीः दोस्तों ने अगवा कर कारोबारी को उतारा मौत के घाट, एक करोड़ मांगी थी फिरौती

Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
businessman son killed by his friends in delhi
पवन बाटला - फोटो : अमर उजाला

तिमारपुर इलाके में एक करोड़ रुपये फिरौती मांगने की साजिश रचकर दो युवकों नितिन छाबड़ा (24) और मन्नू वाधवा (28) ने अपने कारोबारी दोस्त पवन बाटला (26) को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। लोहे की रॉड और चाकू से हमला करने के बाद दोनों ने उस पर उसकी होंडा सिटी कार कई बार चढ़ाई। यहां तक कि उसका चेहरा भी कुचलने का प्रयास किया। बाद में वे कार मोर्या एन्क्लेव स्थित पीतमपुरा ले गए और कार को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने हत्या की बात कबूल भी कर ली है। 

विज्ञापन


नितिन ने पवन से 2.35 लाख रुपये उधार लिए थे। पवन ने रुपये वापस मांगे तो दोनों ने उसे अगवा कर फिरौती मांगने की साजिश रच डाली। अगवा करने के दौरान पवन काबू में नहीं आया तो हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पवन बी-ब्लॉक, मॉडल टाउन इलाके में पिता अश्विनी कुमार बाटला, मां, भाई मुकेश और  पत्नी के साथ रहता था। एक साल पूर्व ही पवन की शादी हुई थी। 
विज्ञापन


अश्विनी और पवन गारमेंट कारोबारी हैं और इनकी हडसन लेन में दुकान है। मंगलवार को रात करीब 8:00 बजे दुकान से पवन पिता से घर जाने की बात कहकर होंडा सिटी कार से निकला। उधर, रात 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड, गांधी विहार के पास तिमारपुर इलाके में युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया है। पुलिस ने युवक को ट्रॉमा
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहां पता चला कि चाकू मारने के अलावा उस पर रॉड से हमला कर कई बार कार चढ़ाई गई थी।

जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने रात करीब 9:40 बजे परिजनों को सूचना दी। इस बीच 9:45 बजे पुलिस को पीतमपुरा इलाके में होंडा सिटी कार जलती मिली।
छानबीन के बाद पता चला कि कार पवन की थी। पवन की सीडीआर से पता चला कि उसने आखिरी कॉल नितिन को की थी। पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर
ली। उसने बताया कि मन्नू के साथ मिलकर उसने एक करोड़ की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। साजिश के तहत कॉल कर पवन को रुपये देने के बहाने बुलाया गया। रास्ते में वह उसकी कार में बैठ गए। नितिन व मन्नू ने पवन को काबू करने की कोशिश की और नाकाम रहने पर उसकी चाकू, रॉड से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को हादसा बनाने के लिए शव पर दो बार कार चढ़ाई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीसीटीवी से खुला राज
पवन के मोबाइल की सीडीआर के मुताबिक, 8:22 पर पवन ने आखिरी कॉल नितिन को की थी। नितिन के अलावा उसके बाकी दोस्तों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। नितिन से पवन की रात 8:12 पर भी बात हुई थी। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने लगा। इस बीच, पुलिस ने बत्रा सिनेमा के पास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि नितिन वहां से पवन की कार में सवार हुआ था। उसकी पोल खुली तो उसने सारे राज उगल दिए। 


नशे के आदी हैं नितिन और मन्नू
छानबीन में पता चला कि नितिन व मन्नू दोनों नशे के आदी हैं। हालांकि दोनों ठीक-ठाक परिवार से हैं। कुछ समय पूर्व नितिन ने पवन से 2.35 लाख रुपये उधार लिये थे। पवन के तगादा करने पर भी वे रुपये नहीं दे पा रहे थे। इसीलिए दोनों ने पवन को अगवा कर परिवार से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed