{"_id":"5ccc74fabdec22072c3308a3","slug":"bus-collides-with-truck-on-agra-lucknow-express-way-35-injured-and-18-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से गोंडा जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से भिड़ी, 35 घायल, 18 की हालत गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से गोंडा जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से भिड़ी, 35 घायल, 18 की हालत गम्भीर
Fri, 03 May 2019 10:55 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 03 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से गोंडा जा रही बस आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 35 यात्रियों के घायल होने की सूचना है जिनमें 18 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस की भिडंत ट्रक से हुई है।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने आगे खड़ी यात्रियों से भरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलटते हुए एक्सप्रेसवे के नीचे पहुंच गई। बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए, इनमें से 18 को गंभीर हालत में यूपी100 पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट बस थाना ठठिया के बासुइया गांव के समीप 210 किलोमीटर पर बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात करीब एक बजे पहुंची। सवारियों ने बस को एक्सप्रेसवे पर रुकवा लिया।
विज्ञापन
बस रुकते ही अनियंत्रित ट्रक के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस पलटते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने यात्रियों को बस के बाहर निकालना शुरू किया।
बस में सवार सभी लोग घायल हो गए। 18 सवारियों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रात में ही इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, तिर्वा कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने घायलों का हालचाल लिया।
एसडीएम महेंद्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर भर्ती घायलों के बारे में जानकारी की। पुलिस ने ट्रक व बस को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। बस को दिल्ली निवासी अशोक चला रहा था। वहीं हादसे में सुरक्षित बचे लोग एक्सप्रेसवे पर बैठकर सवारी का इंतजार करने लगे। रात के समय इन्हें पानी तक नसीब नहीं हो सका।