फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुराड़ी मर्डरः मौत से चंद घंटों पहले खरीदे गए थे फंदा लगाने के लिए स्टूल, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Thu, 05 Jul 2018 08:10 PM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
burari murder case few hours before 5 stools were purchased for hang
burari death case - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत के मामले में बुधवार को एक नया खुलासा हुआ। जांच के दौरान पुलिस को घटना वाली रात 10.12 बजे की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। फुटेज में प्रियंका और नीतू मार्केट से स्टूल खरीदकर लाती हुई दिखाई दे रही है। 

burari murder case few hours before 5 stools were purchased for hang
burari death case - फोटो : विवेक निगम

पुलिस ने उस दुकान का भी पता लगा लिया है, जहां से दोनों ने स्टूल खरीदे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संतनगर बुराड़ी की एक दुकान से सभी स्टूल खरीदे गए थे। दरअसल इन स्टूलों पर चढ़कर ही परिवार के नौ सदस्यों ने फांसी लगाई थी।

burari murder case few hours before 5 stools were purchased for hang
ललित - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को जाल पर लटके लोगों के शवों के पास से यह स्टूल बरामद हुए थे। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। भाटिया परिवार किस कदर अंधविश्वास में डूबा हुआ था, इसकी जानकारी बुधवार को मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने दी। दरअसल परिवार को बिल्कुल भी यकीन नहीं था, क्रिया या अनुष्ठान करने के दौरान फंदे पर लटकने से उनकी मौत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
burari murder case few hours before 5 stools were purchased for hang
burari death case - फोटो : विवेक निगम

पुलिस ने 11 मौतों के बाद जब घर की तलाशी ली तो अधिकारियों को भाटिया परिवार के घर की रसोई से रात को जमाई हुई दही और भीगे हुए चने बरामद हुए। इससे लगता है कि शायद घर की महिलाओं ने सुबह नाश्ते के लिए यह सब किया था। 

विज्ञापन
burari murder case few hours before 5 stools were purchased for hang
burari death case - फोटो : हिमांशु सोनी

वहीं उनको शायद यह नहीं पता था कि अपने दैनिक कार्यों के लिए वह जीवित नहीं रहेंगे। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर से मिले रजिस्टर में लिखा था कि अनुष्ठान करने से पूर्व सात दिनों तक पूजा करना है, तो क्या 24 जून से ही घर में पूजा पाठ शुरू हो गया था। अनुष्ठान के लिए आखिरी दिन तैयारी की गई। पुलिस अधिकारी घर से मिले सभी रजिस्टरों का गहन अध्यन कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed