Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The ideas of Dr. Syama Prasad Mukherjee remain a source of inspiration for the youth even today: Rekha Gupta

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
-श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वीमेन में कही। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वुमेन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया। डॉ. मुखर्जी के 125वें जन्म वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए छात्राओं से उनके जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पद और प्रतिष्ठा तक छोड़ दी थी। उनका मानना था कि भारत में दो विधान, दो संविधान और दो निशान नहीं हो सकते। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज की छात्राओं को भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनकी शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के सपनों को पूरा करने में सरकार उनके साथ खड़ी है। छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर सरकार उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन

कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल की जरूरत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। इस अवसर पर विधायक कैलाश गंगवाल, कॉलेज की छात्रसंघ प्रतिनिधि, शिक्षक ओर कॉलेज के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed